महायज्ञ को लेकर घट्टी में कलशयात्रा निकाली
क्षेत्र के घट्टी गांव में बंगाली समाज की ओर से अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के तहत महंत कृष्णदास देव की अगुवाई में बुधवार सुबह 8 बजे कालीसोतधाम तक कलश यात्रा निकाली गई।
जिसमें गांव की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कालीसोतधाम तक शुरू हुई कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलशों को स्थापित किया गया। विशाल मंडल ने बताया कि रात 9 बजे से अधिवास एवं खोल पूजा होगी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा। जिसका शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे समापन होगा। वहीं सुबह 10 बजे नगर कीर्तन एवं दधि मंगल होगा। अखंड हरिनाम संकीर्तन में रुद्रपुर, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कोटा सहित स्थानीय पार्टियां शामिल होंगी तथा श्रद्धालुओं के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जा चुकी है।
कस्बाथाना| कस्बे में स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान कैलाशचंद मेहता ने बताया कि सात दिवसीय कथा के प्रथम दिन कथावाचक भगवताचार्य हरिआेम भार्गव ने कहा कि भागवत कथा भगवान और भक्त के बीच का सेतु है। भागवत कथा सुनने से ही मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है। इससे पूर्व कलश यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
छबड़ा| कस्बे की पहाड़ी पर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार से 108 रामायण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समिति सदस्यों व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर रामायण का पठन शुरू किया। समिति अध्यक्ष कपिल चौरसिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के प्रारंभ होने के अवसर पर बुधवार को मंदिर पर रामायण की पूजा-अर्चना कर पठन शुरू किया। 108 रामायण चार माह में पूर्ण होगी। इस अवसर पर भरत गोयल, नरेंद्र सोनी, कृष्णकुमार भार्गव, कुणाल अदलक्खा, अरविंद गालव, गोविंद तिवारी आदि मौजूद थे।
किशनगंज| कस्बे के समीप पार्वती नदी के पास आश्रम पर 16 से 22 जून तक श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी आयोजन से जुड़े लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन से जुड़े शिवशंकर सोनी ने बताया कि पार्वती नदी के पास प्रेमधाम हनुमान वाटिका पर 16 जून को भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 जून को अग्नि स्थापना व हवन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 22 जून को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
भंवरगढ़. क्षेत्र के घट्टी में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
भास्कर न्यूज | भंवरगढ़

कस्बथाना. कथा से पहले निकाली कलाशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
कलशयात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
सीसवाली | कस्बे में बुधवार से सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर टनाटन गणेश महिला मंडल की ओर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीजी महाराज के देव विमान के साथ दीपक सोनी ने भागवत सिर पर धारण की। रविप्रकाश गर्ग ने बांकेबिहारी को सिर पर धारण किया। कस्बे के खेळ के कुएं से शुरू हुई कलश यात्रा स्वामीजी मंदिर गोल चबूतरा, श्रीराम बाजार, सब्जीमंडी, शीतला मोहल्ला, टनाटन गणेश मार्केट होते हुए कथा स्थल निजी स्कूल परिसर पहुंची। कथा का वाचन पंडित नवलकिशोर शर्मा इटावा करेंगे। भागवत कथा की संयोजिका कौशल्यादेवी सोनी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में शुरू हुई भागवत कथा 22 मई तक चलेगी। कथा का समय सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रहेगा।