पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व चेयरमैन अग्रवाल ने किया गांवों का दौरा

पूर्व चेयरमैन अग्रवाल ने किया गांवों का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| क्षेत्र के गांवों का बुधवार को पूर्व चेयरमैन ने दौराकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्रवक्ता हेमंत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन नाथूलाल अग्रवाल ने तेलनी, नगदा, नगदी, धींगाराड़ी, जाला, बामला, पीपलखोह, पीपल सरहद आदि गांवों का दौराकर कांग्रेस के समर्थन में जनसंपर्क किया। जिसमें पीपली सरहद और पीपलखोह के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। लोगों ने गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम जाला में भरतसिंह मीणा ने गांव की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान भगवानलाल शर्मा, नवीन अग्रवाल, शिवराज गुर्जर, रामनारायण, पूर्व सरपंच रामविलास, रामस्वरूप मीणा, हरिसिंह बामला, ईश्वर, कमल सिंह, रामचरण, कैलाश, श्योराम सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

खबरें और भी हैं...