छबड़ा/कवाई. रीछड़ी गांव में बिजली के पोल में करंट में आने से गुरुवार को तीन भैंसों की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 11 केवी की लाइन गुजर रही है। बिजली के पोल में अचानक करंट आने से तीन भैंसों की चपेट आने से मृत्यु हो गई। रीछड़ी निवासी गौरव नागर, सुरेंद्र नागर ने बताया कि करीब छह माह से 11 हजार केवी के तार झूल रहे थे। जिसकी शिकायत बिजली निगम के कर्मचारियों से करने के बावजूद तारों को सही नहीं किया गया। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे तार टूटकर नीचे बैठी भैंसों पर गिर गया।