पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छबड़ा में पेयजल संकट दूरदराज से ला रहे पानी

छबड़ा में पेयजल संकट दूरदराज से ला रहे पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा. भीषण गर्मी के चलते जहां सरकार पेयजल योजना के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते कस्बे के लोग पानी को तरस रहे हैं। कस्बे में ठेका कार्मिक मनमर्जी कर नियमित सप्लाई के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं।

हालात यह है कि किसी जगह पानी बिना बूस्टर के दो से तीन मंजिल चढ़ रहा है, तो कई लोग पानी को तरस रहे हैं। बजाज शोरूम के पीछे रहने वाले इन्द्रा काॅलोनी निवासी रूपचंद शर्मा, रामबाबू शर्मा, रामसेवक पारीक, रामचरण गुप्ता, हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी काॅलोनी में पानी का प्रेशर काफी कम होने से छतों की टंकियां भी नहीं भर पाने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं मौका मुआयना कराने के बाद भी सप्लाई में सुधार नहीं हो पा रहा है। बीच-बीच में नल आते हैं, चले जाते हैं, नियमित प्रेशर से सप्लाई की शिकायतों के बाद भी सही नहीं हो पा रही है, जबकि पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई सही होती थी। विभाग के अधिकारियों ने नई लाइन डालते समय आश्वासन दिया था कि बिना बूस्टर के पानी छतों पर पहुंचेगा, सप्लाई प्रेशर से होगी। अब विभाग के अधिकारी शिकायत करने के बाद भी सुध नहीं ले रहे हैं और आमजन पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

अटरू के गायत्री नगर में पानी की भारी किल्लत

अटरू. कस्बे की गायत्री नगर कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। लक्ष्मीचंद गौतम एडवोकेट ने ज्ञापन में बताया कि वैध उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर नई लाइन में कनेक्शन करने के बाद भी लगभग 20-25 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। शेरगढ़ पेयजल योजना का कस्बे में पानी आने के बावजूद भी गायत्री नगर के निवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। इस मामले को लेकर लाेगों ने सहायक अभियंता को भी अवगत करा दिया है। एईएन जमुनालाल यादव ने गायत्रीनगर में पहुंचकर पेयजल लाइनों का निरीक्षण किया और कहा कि व्यवस्था में सुधार कर सप्लाई करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...