छबड़ा. नागेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार से 108 रामायण का शुभारंभ किया। समिति सदस्यों व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर रामायण का पठन शुरू किया। समिति अध्यक्ष कपिल चौरसिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के प्रारंभ होने पर बुधवार को मंदिर पर रामायण की पूजा-अर्चना कर पठन शुरू किया। 108 रामायण चार माह में पूर्ण होगी। भरत गोयल, नरेंद्र सोनी, कृष्णकुमार भार्गव, कुणाल अदलक्खा, अरविंद गालव, गोविंद आदि मौजूद थे।