पति के धक्का मारने से महिला चूल्हे पर गिरकर झुलसी, केस
छबड़ा| क्षेत्र के आंचोली गांव में मामूली कहासुनी के बाद पति-प|ी में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पति ने प|ी को धक्का दे दिया, जिससे वह चूल्हे में गिर गई और झुलस गई। थाना इंचार्ज थानाधिकारी धनराज सिंह ने बताया कि लाडबाई सहरिया की उसके पति भगवानलाल सहरिया से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प|ी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।