छापीहेड़ा | बुधवार को पास के गांव कंडेली के पास
छापीहेड़ा | बुधवार को पास के गांव कंडेली के पास जंगल में मृत मोर मिला है। उसके पास से एक पिंजरा भी पड़ा मिला। ग्रामीण तरवरसिंह, कालू सिंह, मांगूसिंह, हरिसिंह सोंधिया आदि लोगों को मृत मोर दिखाई दिया। जिसे वे मोर को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मृत मोर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।