योग काे अंगीकार करने से भूल से भी अपराध नहीं होगा: संतराम
भास्कर संवाददाता | छापीहेड़ा
कांकरिया गांव में पांच दिनों से चल रहे योग शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर योग प्रचारक संतराम आर्य ने योग से लाभ के बारे में कहा कि योग बीमारी भगाने तक सीमित नहीं है, योग से शरीर उपयोगी होकर परमात्मा प्राप्ति तक की यात्रा कराता है।
कहीं न कहीं व्यक्ति को बुरे कर्म का डर रहता है। लेकिन पाप या अपराध शरीर नहीं करता, बल्कि गंदे विचार पैदा होने से होते हैं। योग गंगा में डुबकी लगाने से शरीर के साथ-साथ विचारों की भी शुद्धता होती है। इसलिए योग काे अंगीकार करने से भूल में भी अपराध नहीं होगा। पांच दिवसीय योग, यज्ञ व रैली में गांव के लोग सहभागी बने। समापन अवसर पर मौजूद लोगों ने व्यसन मुक्ति के साथ एक-एक बुराई त्यागने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर केसरसिंह खींची, महेंद्र सिंह खींची, राधेश्याम राठौर पटेल, भंवरलाल दांगी, विजेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, दिनेश राठौर, सूर्य प्रताप, हर्ष राज आदि मौजूद रहे।