पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाआें को निशुल्क सिखाया जा रहा है सिलाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स

महिलाआें को निशुल्क सिखाया जा रहा है सिलाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा भारती केंद्र पर प्रशिक्षण लेती महिला एवं बालिकाएं।

जन सहयोग से दिया जा रहा प्रशिक्षण, बड़ी संख्या में आ रही महिला व बालिकाएं

छापीहेड़ा | नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित त्रिपोलिया बाजार में सेवा भारती प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इसमें समाजसेवी पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा एवं उनकी सहयोगियों जन सहयोग से महिलाओं को मेहंदी, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती आदि का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने के लिए बालिकाओं व महिलाओं की होड़ लगी है। प्रतिदिन सैकड़ों बालिका एवं महिलाएं अलग-अलग शिफ्ट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाली मैनेजमेंट डायरेक्टर चंचल राठौर, सपना नामदेव कपड़े के बैग, गिरिजा शर्मा मेहंदी, शिवानी गुप्ता मोमबत्ती व रंगोली, बरखा गुप्ता द्वारा अगरबत्ती व कागज के फूल, किरण नगर सिलाई, पार्लर मास्टर रिया गोस्वामी इंदौर, अनीता शर्मा डांस टीचर, शहजाद बेगम डिजाइनर आदि के कार्य सिखाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...