पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापीहेड़ा | नगर के वार्ड नंबर एक में दरगाह के

छापीहेड़ा | नगर के वार्ड नंबर एक में दरगाह के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छापीहेड़ा | नगर के वार्ड नंबर एक में दरगाह के पास के नाला में छापी नदी का गंदा बदबूदार पानी का पास ही लगी ट्यूबवेल में रिसीव हो रहा है। जिससे ट्यूबवेल से मिल रहे पानी में बदबू आ रही ही है। इस कारण वार्डवासी गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। इससे वार्ड में लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है। रहवासियों का कहना है कि बोर में हो रहे नाले के पानी के रिसाव को बंद कराया जाए। उधर वार्ड नंबर 14 में लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में नप 8 दिन में एक बार नलों से पानी सप्लाई कर रही है। उसमें भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर वार्ड 14 की पार्षद मनूबाई रामप्रसाद वर्मा ने 4 दिन पूर्व नप कर्मचारी राम नगर को लिखित आवेदन देकर समस्या का हल करने की मांग कर चुकी हैं। लेकिन सीएमओ धीरज शर्मा का नगर में आने का कोई समय नहीं है। इस कारण लोगों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं।

खबरें और भी हैं...