छापीहेड़ा | नगर में पीपलिया डूंगर गांव बालाजी दांगी समाज की धर्मशाला का भूमि पूजन करने जाते समय राघौगढ़ विधायक कुछ समय नगर में रुके। इस दौरान नगर कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस कार्यालय के सामने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, ब्लॉक अध्यक्ष देवसिंह दांगी, भेरूलाल पाटीदार, हुकम चंद पाटीदार, फकीर मोहम्मद, इकबाल खान, रमेशचंद शर्मा, राम प्रसाद वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।