पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो चोर पकड़ाए, 5 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

दो चोर पकड़ाए, 5 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजपुर और गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा चोरी की

छतरपुर| गढ़ीमलहरा और महाराजपुर थाना क्षेत्रों में लगातार पांच सालों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों ही चोरों से पांच लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की गई सामग्री भी बरामद की है। मामले में पूरी कार्रवाई एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में की गई। इसमें महाराजपुर थाना प्रभारी सुनील मेहर ने गिरफ्तार करके उनके कब्जे से माल जब्त किया, जबकि मामलों में 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि गढ़ीमलहरा और महाराजपुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रहीं थीं, खेतों से बिजली के तार, पंचायतों से एलईडी और घरेलू सामान चोरी हो रहा था।

महाराजपुर थाना प्रभारी ने जब चोरी की घटनाओं पर नजर रखना शुरु की और 2 आरोपियों रामकिशोर कुशवाहा निवासी गनेशपुरा थाना गढ़ीमलहरा और भूरा कुशवाहा निवासी कबरई जिला महोबा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो एलईडी, विद्युत तार, सौर ऊर्जा की प्लेंटें और घरेलू सामान जब्त किया है। इन चोरी की वारदातों में शामिल 5 आरोपी अभी फरार हैं। यह आरोपी महाराजपुर और गढ़ीमलहरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे थे।

खबरें और भी हैं...