छतरपुर| सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ब्रजपुरा निवासी आकाश पिता ऊदल पटेल उम्र 13 अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।