पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए निर्देश जारी

चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए निर्देश जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन द्वारा रबी विपणन मौसम वर्ष 2018-19 के तहत चना, मसूर एवं सरसों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी भरतकूप सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल से 9 जून 18 तक उपज का खरीदी कार्य किया जाना है। किसानों से सप्ताह में 6 दिवस सोमवार से शनिवार तक खरीदी की जाएगी।

समर्थन मूल्य एवं बोनस की राशि मिलाकर चना 4 हजार 400 रूपए, मसूर 4 हजार 250 रूपए एवं सरसों 4 हजार रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। पंजीकृत किसानों से एफएक्यू मापदण्ड होने पर ही खरीदी की जाएगी। इसकी जांच के लिए नाफेड के सर्वेयर को अधिकृत किया गया है। शासन द्वारा चना 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, मसूर 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अाैर सरसों 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता निर्धारित की गई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि किसान अपनी उपज में छन्ना एवं पंखा लगाकर तथा साफ-सुथरा करके ही खरीदी केंद्र पर विक्रय के लिए जाएं, जिससे अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...