पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक की टक्कर से मासूम बच्चा घायल

बाइक की टक्कर से मासूम बच्चा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजावर|पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम हटवाहा में शुक्रवार की सुबह 2 वर्षीय बालक मोटर साइकिल की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए झांसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बिजावर मातगुवां मार्ग पर स्थित हटवाहा ग्राम में भूपेंद्र साहू का 2 वर्षीय पुत्र उत्सव साहू सड़क किनारे खेल रहा था। तभी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 16 एमएम 7772 तेज गति से निकली। जिससे टकरा जाने से उत्सव घायल हो गया। परिजनों के अनुसार मोटर साइकिल गांव के आनंद पाठक चला रहा था जो घटना के बाद भाग गया। दुर्घटना में बच्चे के घायल हो जाने पर 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन एम्बुलेंस के आने में देरी होने से परिजन बच्चे को बाइक से छतरपुर ले गए। जहां घायल बच्चे की हालत खराब होने पर उसे झांसी रैफर कर दिया। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...