- Hindi News
- National
- पुतरया और दौरिया गांव में किसान सम्मान यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
पुतरया और दौरिया गांव में किसान सम्मान यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
किसान सम्मान यात्रा के 9वें दिन महाराजपुर विधानसभा के पुतरया एवं दौरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉॅ. वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक मानवेन्द्र सिंह, यात्रा के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र चौरसिया, जिला मंत्री हरिशचन्द्र द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा पूरे प्रदेश में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सभी विधानसभाओं के ग्रामों में उत्साह के साथ चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा के ग्राम पुतरया एवं दौरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेंंद्र कुमार शामिल हुए, जिन्होंने किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि शासन ने भावांतर योजना में किसानों को हजारों करोड़ रुपए का लाभ दिया। बिजली के लिए अनुदान योजना बनाई। पानी के लिए जगह-जगह तालाब व बैराज बनाकर सिंचाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराई। किसानों का ब्याज माफ कर हजारों करोड़ रुपए का लाभ दिया। इन सभी योजना का फायदा किसानों की कृषि उपज उत्पादन में हो रही बढ़ोत्तरी में दिखता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज किसानों की मेहनत के कारण बढ़ रहे उत्पादन के कारण प्रदेश को पांचवीं बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है।
इस अवसर पर महेश मातौल, जिला उपाध्यक्ष सूरजदेव मिश्रा, यात्रा के सह प्रभारी मानू बुंदेला, मंडल अध्यक्ष रवि रिछारिया, धीरेंद्र नायक, विनोद टिकरया सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। इसी तरह जिले की सभी विधानसभाओं के ग्रामांचलों में किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है, जिसमेें किसानों का भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।