पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... सेन समाज ने मनाई सेन महाराज का 718वीं जयंती

समाज... सेन समाज ने मनाई सेन महाराज का 718वीं जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज... सेन समाज ने मनाई सेन महाराज का 718वीं जयंती

छतरपुर |सेन समाज के द्वारा शु़क्रवार को सेन महाराज की 718वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर गांधी आश्रम और वृद्धा आश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम अायोजित किया गया। समाज के अनिल सेन ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम सेन मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद समाज के सभी बंधुओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर वृद्धा आश्रम और गांधी आश्रम में फल वितरण किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर उबरे ने की और मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन एसके चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 23 की पार्षद कुंती सेन मौजूद रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नंदकिशोर ने बताया कि यह सेन महाराज का 718 जन्मोत्सव है। उन्होंने हमेशा समाज सेवा करते हुए अपने जीवन में सत्य की राह नहीं छोड़ी और हमेशा संघर्ष करते रहे। इस मौके पर जगदीश सेन, हेमराज वर्मा, राजेंद्र, अनिल सेन, ज्ञान प्रकाश, पारस वर्मा, कमल किशोर, शेखर, संजय, राजेंद्र बलवान, हरि प्रकाश, शिखा, स्वाती, केतन, अंतरा, विशाखा, छाया और अमन सेन के साथ जिले के सेन समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

योजना... विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए प्रोत्साहन योजना

छतरपुर| मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से विद्युत चोरी पकड़ने में मदद करने वाले नागरिकों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने की योजना लागू की गई है। योजना के तहत बिलिंग राशि का निर्धारण होने और बिल की राशि का भुगतान प्राप्त होने के बाद वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत अधिकतम 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। विद्युत चोरी पकड़वाने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाएगा। चोरी की सूचना विद्युत विभाग के निकटवर्ती कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। विभाग द्वारा आम नागरिकों से विद्युत चोरी की रोकथाम में सहयोग प्रदान करने करने को कहा गया है।

धर्म... सांई महोत्सव के लिए हुई कथा
छतरपुर | सांई बाबा का वार्षिक महोत्सव 2017 का सफल होने और इस बार के वार्षिक महोत्सव 27 और 28 मई के सफल आयोजन के लिए भगवान सत्य नारायण की कथा साई मंदिर में साई भक्तों की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, तीरे शर्मा, प्रेम शर्मा, महेश असाटी, मीना असाटी, शैलेश असाटी, माधुरी, जनक गिरोटी, मनोज अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, दयाराम पटेल, प्रीतम साहू, योमा साहू, लक्ष्मी प्रजापति, केएन सोमन सभी भक्तगण मौजूद रहे।

संशोधन... दिव्यांग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी शासकीय सेवकों के परिवहन भत्ता बढ़ा
छतरपुर| राज्य शासन द्वारा दिव्यांग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी शासकीय सेवकों के परिवहन भत्ते में संशोधन किया गया है। अब यह परिवहन भत्ता 150 रुपए के स्थान पर 350 रुपए प्रतिमाह की दर से निर्धारित शर्तों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राज्य शासन के प्रावधानों से सभी दिव्यांगों को अवगत कराने और समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संस्था... शिविर में नेत्रहीन श्रमिक ने कराया पंजीयन
छतरपुर | असंगठित कर्मकार मंडल की योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सहयोग से भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय असंगठित श्रमिक पंजीयन के शुक्रवार को दूसरे दिन के शिविर का हुआ समापन किया गया। इसमें शिविर 11 बजे शुरू होते ही मजदूरों एवं श्रमिकों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान सभी श्रमिकों के बारी-बारी से पंजीयन में लगने वाले जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा किए गए। वहीं फॉर्म भराए गए और उनके सिग्नेचर करा कर तुरंत फार्म जमा किए यह सिलसिला दिन भर चलता रहा भारतीय मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में प्रमुख रूप से अपनी भूमिका निभा कर सैकड़ों श्रमिकों एवं मजदूरों के पंजीयन कराए। असंगठित श्रमिक कर्मकार मंडल के अनुसार श्रमिकों के पंजीयन के लिए तारीख और बढ़ाई गई है। अब यह तारीख 14 अप्रैल से बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। 14 अप्रैल के बाद अपना पंजीयन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद में अपना पंजीयन करा सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने सभी मजदूरों एवं श्रमिकों से छत्रसाल चौक पर लगाए जा रहे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख हरेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष गिरजा पाटकर, जिला मंत्री प्रेम सिंह, सह मंत्री नरेंद्र निगम, प्रथम गुप्ता, मोहित सोनी, जागेश्वर श्रीवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है manish.asati@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9174757475

खबरें और भी हैं...