पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय विद्यार्थी सेना ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन

भारतीय विद्यार्थी सेना ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। उन परीक्षा परिणामों में कुछ अनियमित्ताएं पाई गई। बीएससी तृतीय सेमेस्टर में मैथ का पेपर कोर्स से बाहर का आया, जिसमे छात्र फेल हुए और बीएससी के पांचवे सेमेस्टर में केमिस्ट्री विषय में तो कोपी गलत तरीके के चैक की गई, जिसमें जिले सहित संभाग के 70 प्रतिशत छात्रों को फेल या एटीकेटी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

भारतीय विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष नीतेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते हुए रिजल्ट सुधार की मांग की। छात्र कुलसचिव एसएल सोलंकी से मिले उन्हें ज्ञापन के माध्यम से समस्याएं सुनाई और उन्हें अवगत कराया की छतरपुर जिले के कॉलेज जैसे तक्षशिला महाविद्यालय, लवकुशनगर का सृजन कॉलेज, महाराजपुर का कॉलेज, नौगांव के सभी कॉलेज सहित अन्य काॅलेजों में पांचवे सेमेस्टर की कॉपियां गलत चेक हुई हैं, जिसमें से लवकुशनगर के सृजन कॉलेज के छात्र ने कहा की मैंने कॉपी निकलवाकर चेक की सभी सवाल सही थे और उसकी कॉपी द्वारा चेक कराई जाए। लेकिन कुलसचिव द्वारा उल्टा छात्रों को दोषी ठहराया गया।

इसके बाद विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष के साथ सभी छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने बैठकर जमकर हंगामा किया। यह हंगामा करीब 30 मिनिट तक चला। इसके बाद जब कुलपति विश्वविद्यालय आए, उन्होंने सभी की समस्याएं सुनी और कहा की यदि आपको लगता है, कॉपी गलत चेक हुई है, तो एक शिक्षक विश्वविद्यालय का और एक शिक्षक आपके कॉलेज का बैठकर कॉपी चेक करवाएंगे और सोमवार को पुनः घोषित करेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष नीतेश तिवारी द्वारा कहा गया की मंगलवार तक यदि केमिस्ट्री के परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं होता है, तो विद्यार्थी सेना गुरुवार को विश्वविद्यालय में ताला डाल देंगी और एक भी कार्य नहीं होने देंगी।

इस आंदोलन में विद्यार्थी सेना से संदीप सौनाकिया, अंकुर नामदेव, लोकेंद्र मिश्रा, साकेत साहू, छात्रसंघ की सचिव कमलेश प्रजापति, लवकुश निगम, ईश्वरदयाल अहिरवार, शिवम चतुर्वेदी, अनामिका गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रश्मि कुशवाहा, साजिद खां, कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

छतरपुर। कुलपति से बाद करते हुए ।

खबरें और भी हैं...