- Hindi News
- National
- बुंदेलखंंड गौशाला बनी आदर्श; मिला खिताब, 10 लाख रुपए की लागत से बनेगा टीन सेड
बुंदेलखंंड गौशाला बनी आदर्श; मिला खिताब, 10 लाख रुपए की लागत से बनेगा टीन सेड
नौगांव रोड स्थित बुंदेलखंड गौशाला को आदर्श गौशाला बनाने के उद्देश्य से यंहा पर पशु शैड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता गौ संवर्धनबोर्ड भोपाल द्वारा स्वीकृत की गई है। इसी का भूमी पूजन समारोह समिति परिसर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले मौजूद रहे।
बुंदेलखंड गौशाला समिति के सचिव डीडी तिवारी नें बताया कि गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महा मंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज अध्यक्ष गौ संवर्धन बार्ड भोपाल ने की और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विभाग संघ चालक भालचंद्र नातु और श्रंगारी महाराज मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए श्री मटाले नें कहा कि प्राचीन संस्कृति में मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवताओं का निवास है। धरती माता की तरह गाय को भी माता का दर्जा प्राप्त है।
गाय भारतीय कृषि वयवस्था अाैर अर्थव्यवस्था का मूल आधार रही है। इसलिए गौ पालन अाैर गौ संवर्धन आज की आवश्यकता है। गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर ने बुंदेलखंड गौशाला को आदर्श गौशाला घोषित करते हुए बताया कि यह प्रदेश की घोषित आदर्श गौशालाओं में से एक है। अब इसे प्रदेश की नंबर एक गौशाला बनाने की जिम्मेदारी यहां की समिति अाैर जिले के नागरिकों को सौंपता हूं। इस मौके पर गौशाला समिति के अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी, संयुक्त सचिव जीतेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, शिवओम यादव, बीएस परमार, संजू गुप्ता, नीलू रावत, प्रतीप भट्ट, एडवोकेट नरेश वर्मन नें अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डीडी तिवारी ने किया।
छतरपुर। गौशाला मेें गाय का पूजन करते हुए।
दानदाताओं नें की घोषणाएं
उपाध्यक्ष सुनील जैन ने गौशाला में भूसा खरीदनें हेतु 21 हजार रुपए, जैन समाज में 25 हजार रुपए, संजू रावत नें 11 हजार रुपए, डॉ एलएन रावत ने 3650 रुपए का चैक सौंपा। कुछ लोगों नें 100 रुपए का प्रतिमाह सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की। समाजसेवी विपिन अवस्थी ने गौमूत्र अाैर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चालू करानें और आस पास के गांववालों को चिकित्सा का लाभ दिलानें में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।