बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह आज
छतरपुर |बसपा के तत्वाधान में भारतर| बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वां जयंती समारोह आज 14 अप्रैल को मेला ग्राउंड में सुबह 11 बजे से आयोजन किया गया है। बसपा जिला प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पीएस मंडेलिया प्रदेश प्रभारी बसपा करेंगे। अतिथि के तौर पर में मुकेश अहिरवार जोन प्रभारी ग्वालियर, इंजी. रमाकांत पिप्पल जोन प्रभारी ग्वालियर, एड. भीमसेन पहाडिय़ां जोन प्रभारी ग्वालियर, डीपी चौधरी जोन प्रभारी ग्वालियर, सीस बौद्ध जोन प्रभारी ग्वालियर, एड. सत्यप्रकाश विधायक एवं नेता विधायक दल, बलवीर सिंह दण्डोतिया विधायक दिमनी, रामलखन सिंह पूर्व सांसद भिण्ड, लखन सिंह बघेल पूर्व विधायक, मनीराम धाकड़, रामबाई सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, मानवेंद्र सिंह सिमरवार उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना उपस्थित रहेंगे। बसपा जिला अध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार ने आम जनता से कहा है कि 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे से मेला ग्राउंड छतरपुर में होने वाले जयंती समारोह में हजारों की संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।