बैंक खाता अाैर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराएं और योजनाओं का लाभ
छतरपुर| जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए नवीन विभागीय पोर्टल प्रारंभ किया गया है। पोर्टल पर योजनाओं के लाभ के लिए हितग्राहियों के पास निम्न दस्तावेज होना जरूरी हैं। सभी हितग्राहियों के जाति प्रमाण अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल प्रारूप में ही मान्य होंगे। सभी हितग्राहियों की आधार जानकारी अद्यतन होना अनिवार्य हैं। हितग्राही का सही नाम, पूर्ण जन्म दिनांक, वर्तमान का सही पता, मोबाइल नंबर की जानकारी अद्यतित हो। साथ ही सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता व मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य हैं। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं का मोबाइल नंबर ही आधार से जुड़ा होना चाहिए।