पेट्रोल नहींं होने से परेशानी
छतरपुर | बीते तीन दिनों से छत्तरपुर के दोनों पेट्रोल पंप शारदा ऑटोमोबाइल व महेंद्रा एग्रो पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहींं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन दिनों शादी विवाह का लग्न चल रहा है। वहीं नगर पंचायत का चुनाव भी हो रहा है। ऐसे में तीन दिनों से पेट्रोल नही मिलने से लोग काफी परेशान हैं। प्रशासनिक महकमें को भी नगर पंचायत चुनाव को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखने तक किसी पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नही था। लोग पेट्रोल के लिए पंप का चक्कर लगाते देखे गए।