पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौडीहा बाजार में एटीएम की सुविधा नहीं, किसानों को लेन देन में परेशानी

नौडीहा बाजार में एटीएम की सुविधा नहीं, किसानों को लेन-देन में परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नौडीहा बाजार

प्रखंड में लाखों की आबादी है लेकिन पैसे निकासी के लिए आज तक एक भी एटीएम की सुविधा नहीं है। इसका उदाहरण है प्रखंड नौडीहा बाजार। जहां आज तक एक भी एटीएम नहीं है। और एक भी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नहीं है। इस कारण आम लोग एवं किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपना पैसा निकालने के लिए लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर रास्ता तय कर छतरपुर, डालटनगंज या औरंगाबाद जाकर पैसे की निकासी करते हैं।

नोटबंदी के बाद सभी लोग अधिकतर पैसे को बैंक में रख रहे हैं और अब एटीएम नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर किसी को पैसे की जरूरत पड़ती है तो उसे शहर की ओर जाना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड मुख्यालय में व्यवसायियों और किसानों की संख्या अच्छी है और यहां नौडीहा बाजार में एकमात्र वनांचल बैंक है। यहां एक भी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा नहीं है। जिससे व्यवसायियों ग्रामीण किसानों तथा तथा सरकारी नौकरी करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सभी लोगों को भारतीय स्टेट बैंक की सुविधा छतरपुर जा कर लेते हैं। जहां उन्हें पैसे की निकासी एवं जमा करने में पसीना छूट जाता है। छतरपुर स्टेट बैंक में काफी भीड़ होती है।

खबरें और भी हैं...