महिला को कार ने टक्कर मारी, गंभीर हालात में भर्ती
बिजावर| बिजावर-जटाशंकर मार्ग स्थित बिजावर के मोहनगंज मुहल्ले में पैदल चल रही महिला को एक कार ने टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है, जिसे इलाज के लिए पहले बिजावर अस्पताल ले जाया और हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने छतरपुर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बिजावर-जटाशंकर रोड पर कमांडर कार ने पैदल राहगीर महिला को टक्कर मार दी। बिजावर के मोहनगंज मोहल्ले में जटाशंकर रोड पर स्थित रमेश राजपूत के घर के सामने बगैर हेडलाइन के कमांडर वाहन किशनगढ़ की आेर से आ रहा था और महिला खेत से दूध लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान कार ने महिला रामप्यारी पति हरलाल यादव उम्र 50 वर्ष निवासी मोहनगंज को टक्कर मारी। एक्सीडेंट की घटना होते ही कार का ड्राइवर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।