पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6759 परीक्षार्थी 16 केंद्रों पर 21 अप्रैल को देंगे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

6759 परीक्षार्थी 16 केंद्रों पर 21 अप्रैल को देंगे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा वर्ष 2018 जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को सुबह 11.30 बजे से आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले के 6 हजार 759 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

इस चयन परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नवोदय विद्यालय नौगांव में आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जेएन चतुर्वेदी, राजनगर के सहायक संचालक एमके त्रिपाठी, संस्था प्राचार्य सुधीरंजन साहू, जेएनव्ही परीक्षा प्रभारी प्रतिमा जैन सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित सीएलओ उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। हायर सेकंडरी बारीगढ़, हायर सेकेंडरी सरवई, बालक हायर सेकेंडरी लवकुशनगर, कन्या लवकुशनगर, बालक नौगांव, अशासकीय जीसीएम कान्वेंट नौगांव, कन्या नौगांव, अशासकीय सरस्वती हायर सेकेंडरी नौगांव, हायर सेकेंडरी छतरपुर, क्रमांक 2 छतरपुर, अशासकीय सन्मति पब्लिक स्कूल पन्ना नाका छतरपुर, बालक राजनगर, खजुराहो, बालक बड़ामलहरा, बालक घौरा, बालक बकस्वांहा और बालक हायर सेकेंडरी बिजावार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

छतरपुर। परीक्षा को लेकर नवोदय विद्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

385 अंग्रेजी माध्यम के

छात्र भी शामिल होंगे

आवासीय नवोदय विद्यालय में 80 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। बेहतर शिक्षा एवं सुविधाओं को देखते हुए गत वर्षों से जिले के बच्चों का रूझान इस प्रवेश परीक्षा की ओर अधिक बढ़ा है। गतवर्ष जहां इस परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 693 थी वह अब 6 हजार 759 हो गई है। इसमें हिन्दी माध्यम के 6 हजार 373, अंग्रेजी माध्यम के 385 और खजुराहो परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी तमिल माध्यम का भी परीक्षा में शामिल होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...