पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृक्षों को बचाने आज से बजरंग सेना करेगी चिपको आंदोलन

वृक्षों को बचाने आज से बजरंग सेना करेगी चिपको आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी से खजुराहो फोर लाइन बना रही कंपनी द्वारा सड़क के किनारे लगे पुराने हरे भरे फलदार वृक्षों को काटा जा रहा है। इन वृक्षों को बचाने के लिए बजरंग सेना प्रमुख रणवीर पटैरिया के नेतृत्व में आज से वृक्ष बचाओं चिपको आंदोलन चलाया जाएगा।

इस आंदोलन की शुरूआत आज पन्ना रोड पर गंज के पास कट रहे वृक्षों की कटाई रोकने के लिए सभी बजरंग सेना कार्यकर्ता पेड़ों से चिपक कर इसका विरोध करेंगे। सड़कों के किनारे लगे सभी वृक्षों पर नंबर डाले जाएंगे और बजरंग सेना के कार्यकर्ता इन वृक्षों पर 24 घंटे नजर रखेंगे। वृक्षों की कटाई रोकने राजनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बजरंग सेना जिलाध्यक्ष अरूण पाठक ने सभी बजरंग सैनिकों से इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...