- Hindi News
- National
- धर्म... विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
धर्म... विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
नौगांव | नगर के वार्ड नं 8 नगर पालिका के सामने 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। नगर में गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मानस देवी मंदिर से दोपहर करीब 12 बजे निकाली गई कलश यात्रा के बाद भागवत कथा की बैठकी की गई एवं शुकदेव महाराज की जयंती मनाई गई। इसके साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास मलूकपीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास महाराज के कृपापात्र संत दीनबंधु दास महाराज ने भागवत कथा के प्रथम दिवस की कथा के दौरान भागवत कथा के महत्व के बारे में समझाया और मोक्ष प्राप्ति की कथा सुनाई। कथा के दौरान शुकदेव जी महाराज की जयंती भी मनाई गई, वृंदावन से आए संगीतकार रोहित अरजरिया ने बधाई गायन प्रस्तुत किया। दूसरे दिन कथा का आयोजन रोज शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा, कथा का समापन 23 को होगा । समापन अवसर पर हवन पूर्णाहुति होगी, इसके बाद कन्याभोज का आयोजन किया जाएगा। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
जनसुवाई... दिव्यांग पुत्र को गोद में लेकर कलेक्टोरेट पहुंची मां बोली: पेंशन दिलाओ
छतरपुर|बारीगढ़ निवासी महिला अपने 16 वर्षीय दिव्यांग बेटे को विकलांगता पेंशन दिलाने के लिए अपने बेटे को गोद में लेकर पिछले कई दिनो से सरकारी विभागों के चक्कर लगा रही है। इस दौरान उसने बारीगढ़ जनपद सहित जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन भी दिए जा चुके है, लेकिन अभी तक उसके बेटे की पेंशन चालू नहीं की गई। गिरजा पाल ने बताया कि उसका बेटा रामकेस पाल पूरी तरह से दिव्यांग है। उंगलियों के निशान न आने से उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिससे पिछले 13 महीनों से उसे पेंशन नहीं मिली है। मंगलवार को जब तीसरी बार महिला अपने बेटे को लेकर जनसुनवाई में पहुंची, तो एसडीएम ने आधार कार्ड बनवाकर शीघ्र ही पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया है।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स