कैंडिल मार्च निकालकर आशिफा को दी श्रद्धांजलि
छतरपुर |युवा कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष निसार खान के नेतृत्व में बस स्टेंड से फब्बारा चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला उत्पीड़न बंद करो अशिफा के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए सड़क पर निकले। इस मौके पर कांग्रेस महामंत्री अरविंद गोस्वामी, नीलम शुक्ला, जुनैद भाई, राजिक भाई, दिलीप छत्रिय, लोकेंद्र भट्ट, साहिब खान, जयानंद, विनोद अहिरवार, दिलीप, गगन सेन, शहीद, नाशिर हुसैन और सचिन के साथ अनेक लोग मौजूद रहे।