पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय पट्टे बांटने के मामले में सागर का प्रदेश में 10वां नंबर

आवासीय पट्टे बांटने के मामले में सागर का प्रदेश में 10वां नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक 34 हजार लोगों को पट्‌टों का आवंटन

भास्कर संवाददाता | सागर

आवासीय पट्टे आवंटित करने के मामले में सागर जिला प्रदेश में 10वें स्थान पर है। जिले में अब तक 34 हजार 112 लोगों को आवासीय पट्टे आवंटित किए जा चुके हैं।

यह जानकारी कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने दी है। प्रदेश के जिलों में आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कुल वितरित आवासीय पट्टों की स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। प्रदेश में पहले नंबर पर खरगौन जिला है, जहां 89 हजार से अधिक लोगों को आवासीय पट्टे बांटे गए हैं। सागर संभाग में सागर के बाद पन्ना जिला प्रदेश में 11वें स्थान पर है।

यहां अब तक 33 हजार 723 लोगों को पट्टे दिए गए है। 25 हजार 304 पट्टों के आवंटन के साथ छतरपुर जिला 15वें तो 22 हजार 994 पट्टे वितरित करने के साथ टीकमगढ़ जिला प्रदेश में 17वें स्थान पर है। दमोह में अभी तक मात्र 7 हजार 769 लोगों को आवासीय पट्टे देने की जानकारी पोर्टल पर दर्ज है। इसके चलते दमोह की रैंक प्रदेश में 42वीं हैं।

खबरें और भी हैं...