पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनमानी... स्थगन के बावजूद गंज में चल रहा है निर्माण,

मनमानी... स्थगन के बावजूद गंज में चल रहा है निर्माण,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमानी... स्थगन के बावजूद गंज में चल रहा है निर्माण, पालन कराने तहसीलदार ने पटवारी को दिए निर्देश

छतरपुर | राजनगर तहसील के ग्राम गंज में बस स्टेंड के पास तलैया के बंधान के पास दबंगों द्वारा बलपूर्वक पिलर खोद कर निर्माण किया जा रहा है। गंज के भुमानीदीन पिता बंदी साहू ने इसकी शिकायत तहसील कार्यालय में की थी, जिस पर नायब तहसीलदार बसारी ने स्थगन जारी किया था, लेकिन स्थगन होने के बावजूद दबंगों द्वारा बलपूर्वक पिलर खोद कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भुमानी दीन ने इसकी शिकायत फिर नायब तहसीलदार कोर्ट में की, जिस पर कोर्ट ने हल्का पटवारी को मौके पर पहुंच कर जांच करने एवं स्थगन आदेश का पालन कराने के लिए निर्देशित किया है। भुमानीदीन साहू ने बताया कि मंदिर के पीछे उसकी भूमि है, जिस दबंग सरजू पिता रमोला अहिरवार बल पूर्वक पिलर खोद कर निर्माण कर रहा है। निर्माण करने से रोकने पर दबंग झगड़ा करते हैं, झूठे केस में फसा देने की धमकी देते हैं। अगर इस निर्माण को नहीं रोका गया तो उसका भारी नुकसान होगा।

सेवा... रक्तदान कर महिला की बचाई जान

छतरपुर | ब्लड बैंकों में रक्त की निरंतर चल रही कमी के चलते और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता की कमी होने के कारण व मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता इस कारण आए दिन मौत की खबर सुनने को मिलती है। ऐसे में ऐसे में रक्त वीर सेवा दल के रक्त वीर आगे आकर लोगों की मदद करते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती नीलू चौरसिया निवासी महाराजपुर गर्भवती महिला को अचानक पेट मे बच्चा खत्म होने पर महिला की जान खतरे में हो गई अौर डॉक्टर ने 2 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा ऐसे में महिला के पति ने आगे आकर एक यूनिट ब्लड तो दे दिया, लेकिन दूसरे यूनिट ब्लड की व्यवस्था शीघ्र करने के लिए डॉक्टर ने कहा तब दूसरी यूनिट की व्यवस्था न होने पर सिद्धेश्वर गौ सेवा समिति के रामजी औैर आशीष ने रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन सूचना दी कि महिला के पेट मे बच्चा खत्म होने पर महिला की जान खतरे में है। तब रक्त वीर सेवा दल के रक्तवीर पीयूष ने जब अपने पिता से कहा कि मैं हर 3 महीने में अपना रक्तदान करता हूं ओर में कर चुका हूं, तब उनके पिता जी 61 वर्षीय आरपी गुप्ता अपने बेटे की बात से प्रेरित होकर न सिर्फ रक्त दान किया बल्कि जिंदगी से लड़ रही महिला की जान बचाई।

अच्छी सोच... प्रदीप साहू ने सागर में वृद्धा को रक्तदान कर जान बचाई

छतरपुर। सागर के भाग्योदय अस्पताल में एक 95 वर्षीय महिला को ऑपरेशन के समय रक्त की जरूरत थी। इस बात की सूचना मिलते ही तत्काल छतरपुर के आकाशवाणी में पदस्थ प्रदीप पिता मुन्नालाल साहू ने सागर पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई। प्रदीप साहू का कहना है कि किसी को भी रक्त की जरूरत पड़े, मैं तत्काल ही रक्त देने के लिए तैयार हूं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता हूं।

संस्था... जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की योजनाएं होंगी कंप्यूटरीकृत

छतरपुर | जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की सभी योजनाओं और प्रक्रियाओं को कंप्यूटरीकृत कर ऑनलाइन एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है। इसका शुभारंभ जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री लालसिंह आर्य 15 मई को मंत्रालय में अपने कक्ष से करेंगे। इससे कम समय में लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजनाओं की मॉनीटरिंग हो सकेगी और योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण काम किया जा सकेगा। परियोजना के लिए 18 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत है। निकट भविष्य में निर्माणाधीन नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी हितग्राहियों को स्वयं का प्रोफाइल पंजीयन करवाना होगा। यह पंजीयन हितग्राही द्वारा स्वयं, इन्टरनेट कियोस्क जैसे एमपी ऑनलाइन, लोकसेवा केंद्र, नागरिक सुविधा केन्द्र या विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया जा सकेगा। वर्तमान में योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का एक बार पंजीयन निश्चित समय-सीमा में करवाया जाना है।

शिकायत... बच्चों के मुंह का निवाला छीन रहे एमडीएम प्रभारी, बिना भोजन के वापस लौट जाते हैं बच्चे

टीकमगढ़| सरकारी स्कूलों में एमडीएम के लिए पहुंच रहे बच्चों को खाली पेट स्कूल से लौटना पड़ रहा है। सूखा के चलते कलेक्टर ने 10 से 12 तक स्कूलों को खोलकर बच्चों को मध्यान्ह भोजन कराने के निर्देश दिए थे। जिसे स्कूलों में पदस्थ शिक्षक पलीता दिखा रहे हैं। तपती गर्मी में स्कूल के बाहर खड़े बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। बावजूद इसके स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्कूलों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ भरपेट भोजन कराने के लिए शासन ने करोड़ों रुपए खर्च कर मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कर रहा है। मगर स्कूलों के बाहर खड़े बच्चे भरपेट भोजन के लिए तरस रहे हैं। जिले में करीब 23 सौ अधिक प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में स्वसहायता समूह द्वारा बच्चों को भोजन दिया जा रहा है, लेकिन इनमें से अधिकांश स्कूलों में एमडीएम का वितरण नहीं किया जा रहा है। बीआरसी मनोज व्यास ने अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ गुरूवार को जनशिक्षा केंद्र हीरानगर के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें अधिकांश स्कूल बंद मिले। कहीं शिक्षक तो कहीं रसोइया नदारद थे। बीआरसी ने बताया कि गरीब बच्चों के हक मारने वाले बच्चों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी स्कूल बंद मिल रहे हैं उनका प्रतिवेदन बनाकर संबंधित अधिकारियों के पास भेजा रहा है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है manish.asati@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9174757475

खबरें और भी हैं...