पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छतरपुर के खजुरी गांव में निकली स्वच्छता रैली

छतरपुर के खजुरी गांव में निकली स्वच्छता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | ग्राम स्वराज अभियान को लेकर प्रखंड के खजुरी गांव में बीडीओ रामरतन बर्णवाल व मुखिया शंभु यादव के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमे महिला स्वयं सहायता समूह जल सहिया स्कूली बच्चें व आंगनबाड़ी सेविका शामिल हुई। इसके बाद गांव की सफाई, विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र की सफाई व अपने अपने घरों की सफाई आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई। साथ ही ग्राम सभा आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। बीडीओ रामरतन बर्णवाल ने बताया कि 14 अप्रैल से 5 मई तक सभी चयनित गांवों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के माध्यम से ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांवों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज व 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...