टीकमगढ़। भारतीय फिल्म महोत्सव का पर्यटन नगरी आेरछा के रूद्राणी कलाग्राम में टपरा टाकीज का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार रात ब्रज की होली के साथ आयोजन की शुरूआत की गई। जिसमें क्षेत्र की तुलसा डांस एकाडमी की टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन 18 से 22 मई तक चलेगा। शुक्रवार रात हुए आयोजन में टीम द्वारा ब्रज की होली की प्रस्तुति दी गई। जहां मंच पर चल रहे आयोजन को देखकर श्रोताओं ने आनंद लिया।
हेलमेट पहनने एवं नशामुक्ति के संकल्प के साथ वृद्धों का किया सम्मान
नौगांव |वाहन दुर्घटनाओं में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी पर रोकथाम के उद्देश्य से समाजसेवी द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन चालकों को नशा न करके वाहन चलाने, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, ट्रैफिक के नियमों का पालन करने सहित जीवन है मूल्य का महत्त्व बताते हुए जागृत किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार की दोपहर जनपद पंचायत क्षेत्र के पुतरया गांव पहुंचकर बाइक चालकों को फूल माला पहनाकर जीवन का महत्व बताया। शुक्रवार की दोपहर पुतरया पंचायत भवन के सामने जीवन है।
अनमोल इसकी सुरक्षा को लेकर दो पहिया मोटरसाइकिल चालकों को समझाइश दी गई। नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
ग्राम पुतरया, पचवारा के नागरिकों को एकत्र कर बुजुर्ग नागरिकों का संतोष गंगेले द्वारा सम्मान किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान नशा मुक्ति भारतीय संस्कृति संस्कारों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में सरपंच उप सरपंच ग्राम सचिव और ग्राम के लगभग 15 लोगों ने विचारों से प्रभावित होकर अपने घर परिवार में सुख शांति से जीवन व्यतीत करने पर शपथ ली। ग्राम पचवारा के हरि नारायण, पुतरया के महेश राजपूत ने शराब का त्याग करते हुए शराब ना पीने का संकल्प दोहराया I समाजसेवी संतोष गंगेले ने ग्राम पचवारा के दलितों वृद्धजनों को पंचायत भवन के समक्ष सार्वजनिक रूप से पुष्प माला पहनाकर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज, 79 परीक्षार्थी शामिल होंगे
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज रविवार 20 मई 18 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक-1 में आयोजित की जाएगी।
सहायक श्रम पदाधिकारी एसकेएस चौहान ने बताया कि मप्र राज्य ओपन स्कूल द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में 79 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य ओपन स्कूल या श्रमोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो पाता है तो वह ऑनलाइन आवेदन के दौरान उपलब्ध पावती के साथ परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकता है।
माता-पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में दर्ज कराई मारपीट की शिकायत
बड़ामलहरा| बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बमनी गांव में एक युवक ने अपने माता पिता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत उसके माता पिता ने थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बमनी निवासी प्रीवीण शर्मा ने अपने पिता कोमल शर्मा के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। माता पिता ने बताया कि वह प्रवीण को कुसंगत करने से रोकते है। जिसको लेकर पहले भी कई बार वह हमारे साथ झगड़ा कर चुका है। इस बात से तंग आकर कोमल शर्मा और उनकी प|ी सरस्वती शर्मा ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।