बल्देवगढ़|जनपद परिसर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राहुल सिंह थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बलदेवगढ़ लगातार विकास की नई इबारत लिख रही है। परिषद द्वारा जहां अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, तो वहीं स्वच्छता और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे तहसील एवं जनपद आने वाले ग्रामीणों को सुविधा होगी। नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया ने कहा कि तहसील एवं जनपद में आने वाले क्षेत्रवासियों को असुविधा होती थी, क्योंकि आसपास कोई अच्छा सार्वजनिक शौचालय नहीं था। इसी को ध्यान में रखते हुए 12 लाख 50 हजार की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बाथरूम के अलावा 4 महिला शौचालय एवं 4 पुरुष शौचालय बनाए जाना है।
अिभयान...योग के प्रति लोगों का जागरूक करने के लिए चेतना रैली निकाली
नौगांव। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान नई दिल्ली के सहयोग से अलख सामाजिक एवं जन कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा योग को बढ़ावा देने और योग से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के संदर्भ में जागरूकता रैलियों के साथ जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के नौगांव नगर में स्थित हाईवे ट्रीट परिसर से योग जागरूकता रैली निकाली गई। इसी तरह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस योग रैली का नेतृत्व प्राचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट संजू रिछारिया और अलख संस्था के सचिव जावेद खान ने किया। जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि योग जागरूकता एवं योग चेतना रैली के माध्यम से 21 मई से 20 जून तक छतरपुर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले योग शिविरों के बारे में आमजन को जागरुक किया जा रहा है।
जायजा...गृह सचिव ने सहकारिता बैंक पहुंचकर की समीक्षा, बोले किसानों का भुगतान हाे रहा के नहीं
टीकमगढ़|सहाकारिता बैंक में शनिवार को गृह सचिव केदार लाल शर्मा निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने गेंहूं खरीदी के भुगतान की समीक्षा की। दोपहर 12 से 4 बजे तक एक-एक कंप्यूटरी फाइल की जांच कर आय-व्यय जाना। इसी दौरान एसबीआई बैंक के मैनेजर से बैंक में कैश नहीं होने की जानकारी ली। जिसके आसपास क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। सहकारिता बैंक महाप्रबंधक केके रैकवार ने बताया कि गृह सचिव केदार लाल शर्मा द्वारा बैंक का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने किसानों को होने वाले भुगतान संबंधी जानकारी ली। बीते दिनों किसानों के भुगतान नहीं होने की लापरवाही की जा रही है। जिसके साथ ही आसपास क्षेत्र के बैंक में कैश संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था। इन समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेकर तलब किया।
उपलब्धि...स्वेच्छा ने अर्जित किए 94.6 %अंक
छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर में नल शाखा में पदस्थ संजीव सिंह की होनहार पुत्री स्वेच्छा राजपूत ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल एवं माता पिता का गौरव बढ़ाया है। स्वेच्छा छतरपुर के चौबे कालोनी में अपने नाना गुलाब सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करती है, वह शहर के एक्सीलेंस स्कूल नंबर 1 में अध्ययनरत है।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स