ग्राम देरी में विवाद से नाराज महिला ने पी हेयर डाई, हालत बिगड़ी
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में देरी गांव की 32 वर्षीय महिला ने परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते शनिवार की दोपहर जहरीली हेयर डाई को घोलकर पी लिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में देरी गांव की संगीता पति राजेंद्र सिंह का किसी बात को लेकर परिजनो से विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज महिला ने घर पर रखी हेयर डाई को घोलकर पी लिया। डाई पीने से बीमार महिला की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि महिला की हालत में पहले से सुधार है।