पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिवाइडरोें को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए समाजसेवियों ने पौधे रोपे

डिवाइडरोें को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए समाजसेवियों ने पौधे रोपे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सड़कों के बीचों बीच बने डिवाइडरों को आकर्षित और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प, राष्‍ट्रीय चेतना एवं विकास मंच के साथ शहर के समाजसेवियों के द्वारा डिवाइडरों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। हर सप्ताह जलाशयों और अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

नमामि देवी नर्मदे प्रकल्‍प के जिला संयोजक एवं स्‍वच्‍छता ब्रांड एम्‍बेस्‍डर डीडी तिवारी ने बताया कि छत्रसाल चौराहा से आकाशवाणी तिराहा तक बने डिवाइडर के कुछ हिस्से में पौधे रोपे गए। इस मौके पर मौजूद सभी समाजसेवी लोगों ने अपने हांथों से यहां पर एक एक पौधे लगाए। इसमें कनेर, मधुकामनी और चांदनी जैसे आकर्षक फूलो के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता नायब तहसीलदार जीतेंद्र सिह तोमर और मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्‍य प्रबंधक जिम्‍मी जोजफ मौजूद रहे।

इस मौके पर केएन सोमन, विमला सोमन, शंकर सोनी, बीएस परमार, डॉ वेदप्रकाश खुराना, नीरज सोनी, स्‍वामीनाथन, सतेंद्र पटैरिया, आरके मिश्रा, राकेश शर्मा, बालमुकुंद पौराणिक, डॉ. राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, एनडी पाठक, दिलीप सेन, डा. थापा के साथ अनेक लोगों ने डिवाइडर के बीचों बीच एक एक पौधा लगाया।

छतरपुर। डिवाइडर के बीचों बीच पौधे रोपते हुए।

खबरें और भी हैं...