पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभ्यर्थियों को भ्रामक फोन कॉल से बचने की सलाह

अभ्यर्थियों को भ्रामक फोन कॉल से बचने की सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा पिछले दिनों ग्रामीण डाक सेवक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। देखने में आया है कि अभ्यर्थियों के पास भर्ती के संबंध में फोन कॉल करके रूपए की मांग की जा रही है। इसलिए डाक विभाग छतरपुर संभाग के अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने उम्मीदवारों को सचेत किया है कि किसी भी भ्रामक फोन कॉल के बहकावे में न आएं। विभाग द्वारा इस संबंध में कोई भी फोन कॉल नहीं किए जाते हैं। अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण क्रमांक एवं मोबाइल नंबर भी गोपनीय रखने की सलाह भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...