पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांदा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिला बालक, पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया

बांदा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिला बालक, पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदा रेलवे स्टेशन पर पदस्थ उपनिरीक्षक राजीव राणा स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे एक अकेला बालक सदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। बालक को पोस्ट पर लाकर उप निरीक्षक राजीव राणा द्वारा पूछताछ की गई, तो बालक ने अपना नाम लवकुश गुप्ता पिता चन्द्र प्रकाश गुप्ता, उम्र 13वर्ष निवासी ग्राम पहरा तहसील लवकुशनगर थाना गौरिहार जिला छतरपुर मप्र बताया और बताया कि सुबह उसके नाना ने किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी थी इसलिए नाराज होकर घर छोड़कर भाग आया है।

लवकुश ने बताया कि उसके पिता कानपुर कही पेंटिग का काम करते है मोबाइल नंबर पूछने पर बालक लवकुश अपने पिता का या अपने घर का मोबाइक नंबर नहीं बता पाया। मामले से निरीक्षक को अवगत कराया गया और चाइल्ड लाइन बांदा को बालक के मिलने के संबंध में सूचित किया गया।दोपहर करीब 3.00 बजे चाइल्ड लाइन बांदा से कोर्डिनेटर सूरज सिंह चौहान और टीम मेंबर रोहित तिवारी पोस्ट पर उपस्थित हुए अपना परिचय पत्र दिखाया। बालक को स्वस्थ हालत में चाइल्ड लाइन बांदा के प्रतिनिधि को सुपुर्दगी नामा के तहत बालक लवकुश को सुपुर्द किया गया।

खबरें और भी हैं...