पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया

सेन समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेन समाज के आराध्य संत सेन महाराज का 718 वां जन्मोत्सव नगर के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर अाैर सेन समाज के परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह विष्णुदत्त चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सुनीता सेन, स्टेट बैंक में हेड कैशियर डीपी सेन, वेद शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष छवि लाल पटेल, जिला सेन समाज अध्यक्ष रमेश वर्मा, युवा सेन संगठन अध्यक्ष मनीष वर्मा सहित कार्यक्रम के संयोजक दिलीप सेन मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण अाैर संत सेन महाराज की महाआरती के साथ किया गया। आमंत्रित अतिथियों का जिला सेन समाज एवं युवा सेन संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण स्वागत किया। इस अवसर पर सेन समाज की ओर से राधा-कृष्ण सेन समाज मंदिर निर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का पगड़ी, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण मुकेश सेन द्वारा दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति व संकल्प के साथ जो काम किया जाता है, उसमें निश्चित सफलता मिलती है। हमारा छतरपुर अब बदल रहा है, शहर के युवा वर्ग, वरिष्ठ जन और अन्य संगठन भी गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था, गायों के लिए चारे की व्यवस्था सहित अन्य सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। सेवा कार्य, ईश्वरीय कार्य है।

इस अवसर पर डॉ. सुनीता सेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भवानीदीन और रामाधीन सेन द्वारा, आभार प्रदर्शन युवा जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रामकुमार, पंकज, प्रकाश, मोहित, विक्रम, अनंत, संदीप, प्रशांत, मनीष, राहुल, रानू, अजय, ओमप्रकाश, प्रदीप, शेखर, संजय, नंद किशोर, बंटी सेन, कमलेश, भूपेेंद्र, सुरेंद्र, संजय सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

सेन महाराज की जयंती पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
वरिष्ठजनों को मिलकर कार्य करना होगा
समारोह के मुख्य अतिथि विष्णुदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि कोई भी संगठन वरिष्ठों व युवाओं के समन्वय के बिना नहीं चल सकता है। यदि समाज को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है तो युवा पीढ़ी और वरिष्ठजनों को मिलकर कार्य करना होगा। श्री चतुर्वेदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार नाव को चलाने के लिए चप्पू और पतवार दोनों की आवश्यकता होती है। चप्पू नाव को दिशा देने का काम करता है, वहीं पतवार नाव को आगे बढ़ाता है। इसलिए समाज के संगठन में वरिष्ठ चप्पू की और युवा पतवार की भूमिका में रहें, तभी हम संगठित होकर एक सूत्र में बंध सकते हैं।

खबरें और भी हैं...