पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजना... प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सामाजिक, आर्थिक, जातिगत की बाध्यता खत्म

योजना... प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सामाजिक, आर्थिक, जातिगत की बाध्यता खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को अधिक सार्थक बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा योजना का विस्तारित किया गया है। पहले प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में यह बाध्यता थी कि पात्र परिवार की महिला का नाम सामाजिक आर्थिक जतिगत जनगणना 2011 होना आवश्यक था। इससे अनेक जरूरतमंद इस बाध्यता के कारण एलपीजी से वंचित रह गए। शासन ने स्थिति पर सहानुभूति पर विचार करते हुए सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। अब जिले की बीपीएल श्रेणी में शामिल अनुसूचित जाति, जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अंत्योदय अन्न योजना, वनवासी वर्गों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन प्रदाय किए जाएंगे। पात्रता के लिए उक्त श्रेणियों के परिवारों के पास पूर्व से घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। इसके लिए 20 अप्रैल 18 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी गैस एजेंसी समारोह का आयोजन करेंगी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदाय करेंगी।

संस्था.. स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभावान छात्रों के साथ उनके माता-पिता का भी किया सम्मान

छतरपुर|महर्षि स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पिछले सत्र में एकेडमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र और विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि ने करीब 250 छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्य सीके शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह स्कूल न अपने अच्छे डिसीप्लेन के लिए जाना जाता हैं। बल्कि यहां की शिक्षण पद्धति व शिक्षकों की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। जो यहां के छात्र में सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य ने कार्यक्रम में आने सभी अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा और शिक्षकों की गुुणवत्ता पर हमेशा से ध्यान देता रहा है। तभी हमारा बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल हमेशा शत प्रतिशत रहता है। प्रतिवर्ष जिला मेरिट में आकर यहां के छात्रों ने न केवल स्कूल बल्कि अपने शहर व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

योजना.. किसान सम्मान यात्रा का आज होगा समापन

छतरपुर|पूरे जिले के गांवों में पहुंच रही किसान सम्मान यात्रा का आज रविवार को प्रत्येक विधानसभा में समापन होगा। यात्रा के दौरान जो समस्याएं मिली हैं, उनको शासन स्तर तक भेजा जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद हुआ है और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों के हित में जितनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। वह भाजपा के शासनकाल में ही चलाई गई है। यात्रा के दौरान सभी विधानसभाओं में विधायक और उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे हैं। 10 दिवसीय यात्रा का आज 15 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर समापन होगा। यात्रा के समय जो समस्याएं प्राप्त हुई हैं, उनको शासन स्तर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...