पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिवसीय शिविर में दिव्यांग श्रमिकों सहित 553 श्रमिकों ने कराए पंजीयन

3 दिवसीय शिविर में दिव्यांग श्रमिकों सहित 553 श्रमिकों ने कराए पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मजदूरों अाैर श्रमिकों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से लगाया गया। इस 3 दिवसीय शिविर में आने वाले सभी श्रमिकों, मजदूरों के पंजीयन कराने से लेकर, इससे क्या लाभ होंगे इस बात से भी अवगत कराया गया।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगाए गए तीसरे दिन के शिविर में श्रम अधिकारी एसकेएस चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस शिविर में आए सभी मजदूरों व श्रमिकों से मिले, जिन श्रमिकों को जानकारी नहीं थी। श्रम अधिकारी ने आने वाले सभी श्रमिकों व मजदूरों को इस पंजीयन कार्ड के बारे में जानकारी दी और बताया की यह योजना मजदूरों, श्रमिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। तीसरे दिन के इस शिविर की खास बात यह रही कि शिविर में अपनी ट्राई साइकिल लेकर पहुंचे दिव्यांग मनोज कुशवाहा ने अपना जैसे ही अपना पंजीयन कराया। वहीं शिविर में मौजूद श्रम अधिकारी ने धन्यवाद करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभी तक की प्रदेश में हुए ई पंजीयन की विस्तृत जानकारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे मप्र में 14 अप्रैल तक 1 करोड़ 83 लाख 7 हजार 938 और छतरपुर जिले में अभी तक 5,11,613 श्रमिकों के पंजीयन हो गए हैं।

इस अभियान में 8 वें नंबर पर हैं
असंगठित श्रमिक कर्मकार मंडल द्वारा प्राप्त बताया गया कि श्रमिकों के पंजीयन के लिए तारीख और बढ़ाई गई है। अब इसे 14 अप्रैल से बढ़ाकर 20 अप्रैल की गई है। 14 अप्रैल के बाद सभी श्रमिक अपना पंजीयन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय व नपा कार्यालय में करा सकते हैं। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रमुख हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गिरजा पाटकर, जिला मंत्री प्रेम सिंह, सहमंत्री नरेंद्र निगम, प्रथम गुप्ता, मोहित सोनी, जागेश्वर श्रीवास, जुम्मन खान, दिव्या सक्सेना सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...