- Hindi News
- National
- प्राध्यापक संघ ने हाथ में कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया खत्म, आज से गेट मीटिंग कर करेंगे प्रदर्शन
प्राध्यापक संघ ने हाथ में कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया खत्म, आज से गेट मीटिंग कर करेंगे प्रदर्शन
छतरपुर। हांथो में कालीपट्टी बांधकर जताया विरोध।
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ की महाराजा कॉलेज इकाई द्वारा सातवें वेतनमान की मांग को लेकर 1 अप्रैल से हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। यह प्रदर्शन 15 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा और 16 से 21 अप्रैल तक गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके पहले भी सभी प्राध्यापक अपनी इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए संघ ने 1 अप्रैल को राज्य मंत्री ललिता यादव से भेंट कर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, ग्रंथपालों और क्रीड़ा अधिकारियों को यूजी सीएनई दिल्ली द्वारा अनुशंसित सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से दिए जाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश के अन्य विभागों के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से ही दिया जा चुका है।
महाराजा कॉलेज प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुमति प्रकाश जैन ने बताया कि प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने अपनी इस मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जिसके चलते 16 से 21 अप्रैल तक विभिन्न महाविद्यालयों में इस मांग को लेकर गेट मीटिंग की जाएंगी। अगले चरण में 23 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक संभागीय और जिला मुख्यालय पर कार्यालयीन समय के बाद धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर 1 मई को धरना के साथ मीटिंग की जाएगी। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। प्राध्यापक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. जेपी मिश्रा, जिलाध्यक्ष डा. सीएम शुक्ल, महाराजा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डा. सुमति प्रकाश जैन ने सभी प्राध्यापकों से 16 से 21अप्रैल तक होने वाली गेट मीटिंग में सहभागिता करने के लिए कहा है।