बाबा साहेब का संविधान लागू होना बहुत जरुरी है, जो होना चाहिए: कुशवाहा
शहर के मेला ग्राउंड में शनिवार को भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती का आयोजन बसपा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहें, जिन्हें आगामी चुनाव को लेकर वक्ताओं द्वारा वोट डालने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएस मंडलोई रहे। जबकि बसपा के अन्य विधायक और पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
शुक्रवार की दोपहर दीप प्रज्जवलन के साथ ही बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें बसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सहित मंच पर बैठे हुए अतिथि का स्वागत हुआ। इसके बाद ही कार्यक्रम शुभारंभ हुआ, जिसमें गीतों की प्रस्तुति भी हुई। इस दौरान पूरे मंच को बसपा के झंडों से सजाया गया था। जिलेभर से रिजर्व वाहन द्वारा बसपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे।
मुख्य अतिथि श्री मंडलोई ने कहा कि सम्मेलन बुलाना है, तो नीले झंडे वाला सम्मेलन बुलाना है। उन्होंने कहा कि अगर हमें सत्ता प्राप्त करना है, तो हाथी का बटन दबाना है। सीएस बौद्ध ने कहा कि हमारे जोन में 60 सीटें हैं, उनमें से 40 हम ही जीतेंगे। रामलखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान लागू होना बहुत जरुरी है, जो होना चाहिए। लाखन सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने 54 वर्ष राज किया, लेकिन बाबा साहेब को भारत र| नहीं दिया। लेकिन काशीराम साहब के 1989 में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की बात कही थी 2018 में एमपी में बीएसपी की सरकारी बनना चाहिए।
इस दौरान डीपी चौधरी, दमोह जिपं उपाध्यक्ष रामबाई लोधी, इंजीनियर रमाकांत पिप्पल, जिलाध्यक्ष शंकर लाल अहिरवार, विनोद पटेल, सत्येंद्र प्रकाश, नैकराम गुर्जर, महेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार पटेल, राजेश अहिरवार रामराजा पाठक, हरीराम अहिरवार, अनिल रवि, चंद्रप्रकाश अहिरवार, राकेश वर्मा सहित हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
छतरपुर। बसपा कार्यक्रम। इनसेट में मंच पर बैठे अतिथि।