वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरा, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर|गौरिहार थाना क्षेत्र में गहबरा का बाइक सवार युवक शनिवार की सुबह एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गहबरा गांव का हिमांशु पिता ईश्वरदीन शुक्ला उम्र 23 शनिवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से गौरिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिरने से घायल हो गया। गिरने से युवक को हाथ, पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।