पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि विपणन पुरस्कार योजना में पहला पुरस्कार मिलेगा ट्रैक्टर

कृषि विपणन पुरस्कार योजना में पहला पुरस्कार मिलेगा ट्रैक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर |प्रदेश में अनाजों का उत्पादन बढ़ रहा है। प्रदेश भर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होने से दलहन, तिलहन, गेंहूं व धान का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। किसान अपनी उपज को कृषि उपज मंडी में ही ले जाकर, इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को मंडी में अनाज बेचने पर कृषि विपणन पुरस्कार योजना चलाई जा रही है। इसे मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके द्वारा कृषि उपज मंडी समिति में वर्ष में दो बार नर्मदा जयंती और बलराम जयंती के अवसरों पर ईनामी ड्रा निकाले जाते हैं। प्रदेश की क श्रेणी की कृषि उपज मंडी में बंपर ड्रा के विजेता किसान को पुरस्कार के रूप में 35 हार्स पॉवर का ट्रैक्टर दिया जाता है। इसी तरह ख, ग और घ श्रेणी की मंडी में विजेता किसान को 50 हजार रुपए मूल्य के कृषि उपकरण दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...