पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीड़िता की नहीं सुनी; जीरो पर मामला दर्ज, छतरपुर होगा ट्रांसफर

पीड़िता की नहीं सुनी; जीरो पर मामला दर्ज, छतरपुर होगा ट्रांसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर की युवती से छतरपुर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे वारदात के पांच दिन बाद पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों की पहली चाल में जीत हो गई है। पीड़िता की इच्छा के विपरीत ग्वालियर महिला थाना पुलिस ने मामला जीरो पर कायम किया है। अब प्रकरण को छतरपुर पुलिस के पास भेजा जा रहा है।

आरोपियों के छतरपुर पुलिस के आला अधिकारियों से सीधे संबंध हैं। इसी कारण केस को छतरपुर हस्तांतरित किए जाने पर पीड़ित युवती और उसकी मां इसका विरोध कर रही हैंै।

बतादें की युवती पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्वालियर के गोल पहाड़िया क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। ग्वालियर के लेडीज पार्क में घूमने के दौरान उसकी मुलाकात शिवानी नाम की लड़की से हुई। उसने जॉब दिलाने की बात कहते हुए छतरपुर की संतोषी का मोबाइल नंबर दे दिया। यहां पर कंप्यूटर का जॉब मिलने की लालच में पीड़ित शिवानी का रेफरेंस देकर संतोषी से फोन पर बात करने के बाद छतरपुर पहुंच गई। संतोषी ने युवती को खाना खिलान के बाद कमरे में आराम करने को कह दिया। रात साढ़े 11 बजे मुस्ताक पीड़ित के कमरे में पहुंचा और पिस्टल अड़ाकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन रक्कू ने उसे इस चुंगल से निकालने का आश्वाशन देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। 13 मार्च की सुबह साढ़े बजे 9 बजे युवती मौका पाकर घर से बाहर निकली और अपने घर पहुंच गई। सोमवार को पीड़िता अपने मां के साथ महिला थाने पहुंची अौर आप बीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर में दर्ज प्रकरण आएगा छतरपुर

महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। परीक्षण में दुष्कर्म होने की पुष्टि के बाद मुस्ताक और रिक्कू पर युवती के साथ दुष्कर्म करने और संतोषी पर दुष्कर्म में सहायोग करने का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज करने के बाद ग्वालियर महिला थाना पुलिस नियम अनुसार छतरपुर पुलिस को भेज रही है। बाकी की कार्रवाई छतरपुर पुलिस द्वारा ही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...