- Hindi News
- National
- यह मालवाहक नहीं है साहब..! सीएमएचओ का मकान बन रहा, ताे सरकारी वाहन का निर्माण सामग्री ढोने में उपयोग
यह मालवाहक नहीं है साहब..! सीएमएचओ का मकान बन रहा, ताे सरकारी वाहन का निर्माण सामग्री ढोने में उपयोग
छतरपुर | प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का मकान बन रहा है। इसके निर्माण कार्य महाराजा कॉलेज के सामने जोरों पर चल रहा है। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वीएस बाजपेयी द्वारा मकान के निर्माण में सरकारी वाहन बोलेरो का माल वाहक के रुप में उपयोग किया जा रहा है। इस वाहन से टाइल्स, सीमेंट सहित अन्य सामग्री ढोई जा रही है।
मजे की बात यह है कि प्रभारी सीएमएचओ डॉ. बाजपेयी पूरे दिन अपने घर पर प्रेक्टिस करते हैं अौर वाहन खड़ा रहता है, इसलिए इस वाहन का उपयोग वह सामग्री ढोने में करते रहते हैं। अनुबंधित बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 16 टी 1705 डॉ. बाजपेयी के पास अन्य प्रभार के चलते रहता है।