जिले की 34 ग्राम पंचायतों में बनेगी सांसद ग्राम चौपालें, राशि स्वीकृत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए टीकमगढ़ सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिले की पंचायतों में सांसद ग्राम चौपाल बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इन चौपालों को बनाने के लिए उनकी डिजाइन और मापदंड भी तय किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिले की 34 पंचायतों में निर्माण कार्य कराने के लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है।
टीकमगढ़ सांसद के निज सचिव एडवोकेट धीरेंद्र नायक ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में ग्राम चौपालें बनाने का निर्णय क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लिया है। सभी पंचायतों में चौपाल बनाने से पहले उन्होंने एक पंचायत में इसका निर्माण कार्य भी कराया है। इसके बाद उन्होंने जिले की 34 पंचायतों के लिए 3 लाख के हिसाब से 1 करोड़ दो लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं। पंचायतों के इंजीनियर का एस्टीमेट तैयार होते ही सभी पंचायतों के खाते में यह राशि पहुंच जाएगी।
जिले की इन पंचायतों में बनेगी चौपालें : यह सांसद ग्राम चौपाले जिले के कूड, सुकवां, नदगायकला, सौरा, गंगायच, कैड़ी, धामची, गठेवरा, विजावर क्षेत्र में हिम्मतपुरा, अतरार, सादनी, वादनी, जखरोनकला, पलकोहां, खरयानी, डारगुवां, कुपिया, कसार, अमरपुरा, पाटन, मझगुवांखुर्द, मामौन, भारतपुरा, बकस्वाहा, पनागर, जसगुवांखुर्द, विलगांय, गुलाट, वेरखेरी, बरेठी, बरद्वाहा, विहरवारा, गहरवार, बौडा गांव में बनाई जाएंगी।
छतरपुर। सांसद ग्राम चौपाल।
डिजाइन और
मापदंड हुए तय
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस चौपाल का डिजाइन और मापदंड तय कर लिया गया है। इस चौपाल में लगने वाली टीन 12 फिट के साथ 16 किलो वजन की होनी चाहिए। इस भवन में 20x50 फीट दो इंची पाइप कैची होगी। फर्श में कोटा पत्थर का उपयोग किया जाएगा। चौपाल गांव के बीच में या ग्राम पंचायत, स्कूल, मंदिर के पास बनाई जाएगी।