आगजनी प्रभावित परिवारों की समाज के लोगों ने की मदद
बमीठा थाना क्षेत्र में राजगढ़ पंचायत के टपरियन गांव में अज्ञात कारणों से पिछले माह आग लगने से गांव के रामसेवक सेन और रामकिशोर सेन का घर जल गए। आग से मकान में खरे कपड़े, अनाज, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
इस आगजनी की जानकारी लगने पर क्षेत्रीय सेन समाज के लोगों ने दोनों प्रभावितों की मदद के लिए पहल की। समाज के लोगों से प्रभावित होकर खजुराहो के समाजसेवी विनोद सेन द्वारा रामसेवक सेन को 3000 रुपए और रामकिशोर सेन को 1100 रुपए नगद राशि की मदद की। वहीं खजुराहो कपड़ा व्यापारी दिलीप सेन ने दोनों परिवारों को अपनी ओर से कपड़े दिए।