खाना बनाने के दौरान आग लगने से नवविवाहिता झुलसी
छतरपुर |मातगुवां थाना क्षेत्र में पठापुर गांव की नवविवाहिता सोमवार की देर शाम अपने घर पर खाना बनाने के दौरान कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में पठापुर गांव की सीमा पति मुकेश राजपूत उम्र 22 वर्ष सोमवार की देर शाम अपने घर के रसाई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान महिला के कपड़ों में आग लगने से झुसल गई। जिसे जिला अस्पताल के वर्ना वार्ड में भर्ती कराया गया है।