तेज रफ्तार बाइक से गिरकर 18 साल का युवक घायल
छतरपुर|भगवां थाना क्षेत्र में परापट्टी गांव का 18 वर्षीय युवक तेज रफ्तार बाइक से गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में परापट्टी गांव का रविंद्र पिता मिहिलाल लोधी उम्र 18 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से जा रहा था। जाने के दौरान रास्ते में एक वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक सहित गिरने से घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।